फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रास्ते को लेकर पथराव, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। थाना क्षेत्र के गांव कुहेरा में रविवार दोपहर तीन बजे करीब रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया। वहीं किसी ने घटना की वीडियो बना कर वायरल कर दी। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी भगवान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा हैकि रास्ते को लेकर उसके पड़ोसी किशन सिंह से कहासुनी हो गई। जिस पर पड़ोसी और उसके परिवार के सदस्यों ने पीड़ित के घर पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे पीड़ित की पत्नी रामवती और बेटा ललतेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के किशन सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर भगवान सिंह और उसके परिवार के लोगों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। जिससे उसकी पत्नी कांति देवी सहित परिवार के दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने तहरीर के आधार पर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। थाना प्रभारी वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें