फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी रंजिश में चले लाठी- डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी धर्मेंद्र ने भूमि विवाद के चलते गांव के ही एक परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वह खेती किसानी कर अपने परिवार को भरण पोषण करता है। उसकी गांव के ही एक परिवार से भूमि को लेकर पुरानी रंजिश है। बताया कि सोमवार को पीड़ित अपने खेत में काम कर रहा था तभी एक परिवार के पांच से छह लोग उसके खेत पर आए और किसान को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित और उसकी पत्नी जावित्री व बेटा नौरंगी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रहे थे तो फिर से उन लोगों ने उसे व उसकी पत्नी और बेटे का रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया। मेडिकल के दौरान महिला और उसके बेटे की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें