फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सौतेले पिता ने बेटी से जबरन बनाए संबंध, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 15 May 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर एक सौतेले पिता ने बेटी से जबरन संबंध बनाए। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता व उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दामाद की मौत के बाद उन्होंने अपनी बेटी की दूसरी शादी संभल जिले एक गांव निवासी युवक से की थी।
आरोप है कि मां के साथ गई नातिन के साथ सौतेले पिता ने जबरन संबंध बना लिए। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कहीं आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अमरीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सौतेले पिता और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें