फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 15 May 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायतरीन (संभल)।
हयातनगर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की 32 वर्षीय पत्नी ने मंगलवार की रात विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दे गई है।
विज्ञापन

मृतका के पति ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। साथ ही परिवार के साथ ही ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गी में ही रहता था। बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पत्नी से विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देने लगी। परिजनों व आसपास के लोगों के समझाने पर वह सो गई। जिसके बाद वह भी सो गया। बुधवार की सुबह चार बजे ईंट भट्ठे पर काम पर जाते समय पास में रहने वाले मजदूरों ने पत्नी का शव लटका देख उसे जानकारी दी। आसपास के मजदूरों की मदद से पत्नी का शव फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस को बिना सूचना दिए गांव के ही श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें