फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में एसएसओ को पीटा, तोड़फोड़ 

Mon, 27 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
संभल के हयातनगर बिजली घर में तोड़फोड़ के बाद बिखरा पड़ा समान। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिजली न मिलने से नाराज सरायतरीन के मोहल्ला कोटला में आक्रोश भड़क गया। गुस्साए लोग हयातनगर विद्युत सब स्टेशन पहुंच गए। बिजली के लिए पहले नोकझोक हुई। इसी दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। लोगों में गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने एसएसओ के साथ मारपीट भी की। जिससे वह घायल हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। 

 हयातनगर के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कोटला के सभासद शौकीन व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
हयातनगर स्थित 33/11 केवीए विद्युत केंद्र से कोटला मोहल्ले की बिजली को हाल में ही जोड़ा गया है। इससे सब स्टेशन पर ओवरलोडिंग बढ़ गई है। इसके चलते लोगों को भरपूर विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली न मिलने का कारण जानने के लिए लोगों ने सब स्टेशन पर फोन किया लेकिन बाद में बड़ी संख्या में लोग सब स्टेशन पहुंच गए। यहां तैनात जेई प्रवीण कुमार, एसएसओ प्रदीप, लाइनमेन संजीव, देवी प्रकाश, लाल सिंह, विजय सिंह, बाबू आदि मौजूद थे। लोगों ने स्टॉफ के साथ अभ्रदता शुरू कर दी। मना करने पर तोड़फोड़ की। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया हयातनगर सब स्टेशन पर तोड़फोड़ करने और एसएसओ के साथ मारपीट करने आदि के मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें