फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीलंका ने सिरसी स्ट्राइकर को 53 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी में आयोजित मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को श्रीलंका और सिरसी स्ट्राइकर के बीच मैच खेला गया। इसमें श्रीलंका ने सिरसी स्ट्राइकर को 53 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच का टॉस सिरसी स्ट्राइकर क्लब के कप्तान सनी ने जीता था और श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। श्रीलंका की टीम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान फिरोज आलम ने 40 रन, असलम ने 37 रन, मोनिस ने 21 रन और दानिश अली ने 13 रन का योगदान दिया। जबकि सिरसी स्ट्राइकर के गेंदबाज कुमैल नजर ने तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरसी स्ट्राइकर क्लब के बल्लेबाज 18 ओवर में 129 रनो पर सिमट गए। सिरसी स्ट्राइकर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अंबर रिजवी ने 30 रन का ही बड़ा योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके। श्रीलंका के गेंदबाज दानिश अली ने तीन विकेट झटके और युनुस और वली के खाते में दो-दो आए। मैन ऑफ दी मैच दानिश अली रहे। अंपायर की भूमिका जॉन और फैजान ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अख्तर ने की। स्कोररिंग अकमल अब्बास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें