फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के चार पीएमश्री विद्यालयों में 11 लाख रुपये से तैयार होंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले के तीन ब्लॉकों में संचालित चार पीएमश्री विद्यालयों में करीब 11 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा इस खेल मैदान में खेल व जिम के उपकरण भी लगेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक (निर्माण) सचिन सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जिले में संभल, गुन्नौर व जुनावई ब्लॉक में चार पीएमश्री विद्यालयों में खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इनमें ब्लॉक संभल के गांव जालब सराय व भारतल सिरसी में संचालित पीएमश्री विद्यालयों समेत गुन्नौर के गांव फतेहपुर व जुनावई के गांव मिर्जापुर के पीएमश्री विद्यालय में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा इन खेल मैदानों में ओपन जिम व झूले आदि उपकरण भी लगाए जाएंगे। साथ ही बैडमिंटन कोड भी बनेगा।
उन्होंने बताया कि 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले चारों विद्यालयों में खेल मैदान बनाने व ओपन जिम व झूले आदि के उपकरण लगाने में प्रत्येक खेल मैदान बनाने समेत जिम व झूले आदि की लागत 2.65 लाख रुपये रहेगी। डीसी के मुताबिक, खेल मैदान के लिए जिला स्तर पर पहली किस्त की धनराशि मिल गई है। अब डीएम की ओर से नामित कार्यदायी संस्था की ओर से इन पीएमश्री विद्यालयों में खेल मैदान समेत ओपन जिम व झूले आदि लगाए जाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि खेल मैदान समेत ओपन जिम व झूले आदि से इन पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को व्यायाम आदि कर स्वस्थ रहने समेत खेलकूद आदि में निपुण होने का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें