फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बयान देने पर एसपी ने जवाब तलब किया, सीओ बोले-मेरा बयान शरारती तत्वों के लिए था

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल सीओ कुलदीप सिंह द्वारा दिए गए बयान पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जवाब तलब किया है। किन परिस्थितियों में यह बयान दिया गया इसका स्पष्टीकरण मांगा है। क्योंकि सीओ का बयान वायरल होने पर देश में राजनीतिक लोगों ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। सीओ के बयान को विवादित कहा जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो संभल कोतवाली में बुधवार को जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सीओ ने कहा था कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान बीच चल रहे युद्ध का असर शहर में नहीं दिखना चाहिए। यहां कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है तो वह विमान में बैठकर ईरान चले जाएं जो भारतीय लोगों को लेने के लिए जा रहा है। ईरान जाकर लड़ाई लड़ें लेकिन शहर में कानून व्यवस्था पर इसका असर पड़ा तो हम बढि़या इलाज कर देंगे।
आगे कहा था कि जिन देशों में युद्ध चल रहा है उनके अपने मुद्दे हैं। वह खुद हल कर लेंगे। दुनिया में 56 मुस्लिम देश हैं वह देखेंगे। हम हिंदुस्तानी हैं और सुकून से रह रहे हैं। सीओ ने 24 नवंबर 2024 को हुए बवाल का भी उल्लेख करते हुए कहा था कि संभल अभी तक मुख्य धारा में नहीं आया है। ऐसे में आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। सीओ का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन

00000000000

सीओ ने पीस कमेटी के दौरान किन परिस्थितियों में बयान दिया था। इसका जवाब मांगा गया है। जिससे सही स्थिति की जानकारी हो सके। कानून व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस की प्राथमिकता होती है।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
0000000
पीस कमेटी की बैठक में शरारती तत्वों के लिए कहा गया था कि यदि किसी ने माहौल खराब किया तो इलाज किया जाएगा। मेरे द्वारा किसी धर्म या जाति के लिए बयान नहीं दिया गया। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें