फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की गुलाब देवी और हरेंद्र सिंह समेत सपा की पिंकी यादव ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर विधानसभा क्षेत्र चंदौसी व असमोली के लिए जिले में चार प्रत्याशियों की ओर से पर्चे (नामांकन पत्र) दाखिल किए गए। इनमें भाजपा की गुलाब देवी व हरेंद्र सिंह समेत सपा की पिंकी यादव ने पर्चा दाखिल किया। साथ ही एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी पर्चा दाखिल किया। इस बीच पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार स्थित खंड विकास अधिकारी दफ्तर परिसर में विधानसभा क्षेत्र-31 चंदौसी से भाजपा की प्रत्याशी गुलाब देवी ने पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक शरद शर्मा रहे। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र-32 असमोली से कोतवाली बहजोई के गांव फरीदपुर-खुशहाल निवासी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पिंकी यादव ने दोपहर करीब 12.50 बजे आरओ के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक नवाब सिंह रहे। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र-32 असमोली से ही थाना नखासा के गांव भारतल सिरसी निवासी भाजपा के प्रत्याशी हरेंद्र सिंह ने दोपहर करीब 2.15 बजे अपना पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक चंद्रपाल रहे। बाद में विधानसभा क्षेत्र-31 चंदौसी कोतवाली चंदौसी के मोहल्ला गोलागंज निवासी निर्दलीय प्रत्याशी मंजू ने पत्नी बाबूराम ने दोपहर करीब 2.40 बजे पर्चा दाखिल किया। इनके प्रस्तावक मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शारिब, नवाब आलम, रिजवान, भूरा खान, सलीम, नवीन, परवेश, प्रेमवीर व मोहम्मद सुहेल अंसारी रहे।
इस बीच नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह मय पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। साथ ही एलआईयू ने भी कड़ी निगरानी बनाए रखी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र नामांकन को लेकर मातहतों से पल-पल की जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र संभल व गुन्नौर के लिए एक भी पर्चा नहीं हुआ दाखिल
विधानसभा चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में हो रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा क्षेत्र संभल व गुन्नौर के लिए किसी भी प्रत्याशी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें