फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर को लेकर बोले सपा सांसद: ताकत के बल पर मस्जिद तोड़कर बना दिया मंदिर, हम नहीं जाएंगे अयोध्या

Tue, 26 Dec 2023 10:51 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

बर्क ने कहा जहां मस्जिद बनी थी उसको ताकत के बल पर तोड़ा गया और अब मंदिर बना दिया। न्यायालय का निर्णय हमारी उम्मीद के खिलाफ आया। हम दुआ करते हैं कि हमारी बाबरी मस्जिद हमें मिल जाए।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदियों से बनी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। यह सब ताकत के बल पर किया है। यह इंसानियत के खिलाफ है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। यह बयान संभल से   सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने दिया है।

विज्ञापन

 

सांसद ने मंगलवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए एक सवाल पर कहा कि वह अयोध्या क्यों जाएंगे। हमारी मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया है। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं हुआ। हिंदुस्तान और दुनिया के सभी देशों में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं पर इंसानियत के खिलाफ कहीं कदम नहीं उठा। 
 

बर्क ने कहा जहां मस्जिद बनी थी उसको ताकत के बल पर तोड़ा गया और अब मंदिर बना दिया। न्यायालय का निर्णय हमारी उम्मीद के खिलाफ आया। हम दुआ करते हैं कि हमारी बाबरी मस्जिद हमें मिल जाए। सपा सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें