संभल। सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साध रहे हैं। सांसद कह रहे हैं कि केशव प्रसाद मौर्य नया मुद्दा लेकर आए हैं कि अब मथुरा की बारी है। उनका कहने का मतलब है कि मथुरा मस्जिद की बारी है।
यह वीडियो बृहस्पतिवार को सामने आया है। इस वीडियो में कुछ पत्रकार सांसद से पूछ रहे हैं कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि अब मथुरा की बारी है। इस सवाल के जवाब में सांसद कह रहे हैं कि यह नया मुद्दा केशव प्रसाद मौर्य लाए हैं। वह यह कह रहे हैं कि अब मथुरा मस्जिद की बारी है। सांसद ने कहा कि कब तक यह मुद्दे लाते रहेंगे। हिंदुस्तान में कानून नाम की कोई चीज नहीं है क्या। यह हिंदुस्तान संविधान और कानून से बना है। लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। यह वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।