उन्होंने आगे कहा कि यह भाजपा और आरएसएस का जुल्म है। मुसलमानों के साथ जुल्म किया जा रहा है। कहा कि मानवाधिकार को लेकर भी एक रिपोर्ट आई है। जिसमें इसका उल्लेख किया गया है कि मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार और आरएसएस है। सांसद का रुख बसपा प्रमुख मायावती पर काफी नरम दिखाई दिया। कहा कि मायावती ने ओबीसी के लिए काफी कुछ किया है। आगे कहा कि मुसलमान के नाते वह भी मायावती को सपोर्ट करते हैं। जब सवाल किया गया कि आप सपा के सांसद हैं तो वह फिर सवालों से बचते नजर आए।