फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक ने सीएम के बयान को गलत बताया, बोले कि जनता अब देगी जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा के विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें सीएम ने कहा था हम एक वर्ग के लिए कुछ भी कर दें, वह नकाफी है। विधायक का कहना है कि सीएम का यह ब्यान सरासर गलत है। कोई भी पार्टी किसी समाज या बिरादरी के खिलाफ कुछ कह ही नहीं सकती। व्यक्ति के बारे में तो कहा जा सकता है, लेकिन किसी समाज के बारे में नहीं। अब वक्त आ गया है कि जनता वोट के जरिए इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

सोमवार को अपने आवास मियां सराय में पत्रकारों से मुखातिब सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा कि उन्होंने हमारे लिए किया ही क्या है। हमारी ही गर्दनें उन्होंने काटी हैं, लेकिन अब वक्त आ गया कि जनता वोट के जरिए ऐसे व्यक्ति को जो घृणा की राजनीति करता हो, भेदभाव की राजनीति करता हो और जिन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं से भी कुछ न सीखा हो लोगों को जवाब देगी। अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देकर इकबाल बोले कि उनसे मुसलमान संतुष्ट था और उनकी बातों को सुनता था। कहता था कि आप गलत पार्टी में हो। भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है। इकबाल बोले कि हम हिंदु विरोधी कहां हैं। मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सब हिंदु हैं और हमारे लोग हर पार्टी में हैं। अब वो लोग यह बात इसलिए कह रहे हैं कि हिंदु लोगों को खुश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें