फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़े सपा-बसपा समर्थक, तीन घायल

Tue, 14 Feb 2017 02:05 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सपा-बसपामें विवाद के बाद समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष से सपा नगर अध्यक्ष समेत दो लोग, जबकि दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सपा नगराध्यक्ष समेत 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सीकरी गेट में सपा नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर उर्फ बबलू और बसपा पक्ष के निसात हुसैन के पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल भेजा। सपा नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर उर्फ बबलू ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ चंदौसी एसएम इंटर कॉलेज में राजबब्बर के रोड शो में जा रहे थे। सीकरी गेट में शादाब, सद्दाम, उवैस पुत्रगण निसात हुसैन और अख्तर सादेन, जफर पहलवान ने रोककर धमकी दी।

आरोप है कि तमंचे से फायर किया। तमंचे की बट से पीट कर उन्हें घायल कर दिया। जेब में रखे ढाई हजार रुपये और गले से चेन छीन ली। दूसरे पक्ष से निसात हुसैन ने बताया है कि दानिश, सालिम और सोनू रविवार को घर के सामने जुआ खेल रहे थे। मना किया तो तो नहीं माने। इस पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मौके से तीनों भाग गए। इसके बाद सोमवार को सुबह 10 बजे महमूद अख्तर समेत 16 व्यक्ति घर के अंदर घुस आए। निसात हुसैन ने बताया कि घर में बैठे मेरे बेटे सद्दाम को पीटा। फहीम ने तमंचे से सद्दाम को जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। शोर-शराबे के बाद ये लोग भाग गए। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें