फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खोदते ढांग गिरने से तीन युवतियां घायल

Wed, 03 Oct 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लहरशीस में मंगलवार को तालाब से मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई। उसमें तीन युवतियां मिट्टी में दब गईं जिसे देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। आसपास काम कर रही महिलाएं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मिट्टी हटाकर दबीं युवतियों को बाहर निकाला। साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। इसमें एक युवती की हालत गंभीर होने पर अस्पताल लाया गया। जबकि दो का गांव के निजी चिकित्सक से उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे करीब गांव लहरशीस में गांव के बाहरी छोर स्थित तालाब की मिट्टी खोदते समय ढांग गिर गई। इसमें विमलेश (20)  पुत्री जीराज, दुर्गा (20) पुत्री नबाब और सीमा (18) पुत्री दरिया दब गईं। ढांग गिरने के साथ ही चीखपुकार मच गई। साथ में मौजूद महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया और बचाव कार्य में लग गईं। ढांग गिरने की सूचना ग्रामीणों को हुई तो वह पैदल और वाहनों से घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक मौके पर मौजूद महिलाओं ने दो युवतियों को बाहर निकाल लिया था जिन्हें गांव के निजी चिकित्सक के पास ले गए। पूरी तरह मिट्टी के नीचे दबी विमलेश को परिजन और ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने बताया कि वह गांव की आधा दर्जन महिला और युवतियां घर में मरम्मत के लिए मिट्टी लेने गईं थीं। वह तीनों युवतियां ढांग के नीचे बैठीं र्हुइं मिट्टी खोद रही थीं। अचानक ढांग गिर गई जिसमें वह पूरी दब गई थी। दुर्गा और सीमा का धड़ दबा था। ढांग गिरने की सूचना पर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ढांग में दबी युवतियों का हाल जानने के लिए ग्रामीणों की आवाजाही देर रात रही।  

दर्द से कराहती रही युवती, नहीं हुआ एक्सरे
संभल। ढांग के नीचे दबने से घायल हुई विमलेश दर्द से कराह रही थी। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बाद प्राथमिक उपचार दिया और दवाई खाने को दे दी गई। हाथ और टांग में असहनीय पीड़ा बता रही युवती के परिजन चिकित्सक और स्टाफ से एक्सरे की गुहार लगाते रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। एक्सरे करने की बात बुधवार को कही। अस्पताल में एक्सरे मशीन होने के बाद भी एक्सरे करने में आनाकानी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें