फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु का मांस ले जा रहे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो तस्कर व एक सिपाही को लगी गोली

विज्ञापन
असमोली में हुई मुठभेड़ के बाद मौका मुआयना करते पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। गोवंशीय पशुओं की हत्या कर बाइक से मांस ले जा रहे तस्करों को पुलिस ने घेर लिया। तस्करों ने फायरिंग की तो एक गोली एक सिपाही के हाथ को छूती हुई निकल गई। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो तस्करों की टांग में गोली लगी है। घायल दोनों तस्करों व सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब असमोली पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के सैदपुर जसकौली के नजदीक शाहपुर सोत मार्ग पर बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी शुरू की तो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सिपाही शुलभ राठी के हाथ को गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इसमें बाइक सवार दोनों तस्करों को टांग में गोली लगी और बाइक समेत गिर गए। पुलिस ने तलाशी ली तो एक कट्टे में गोवंशीय पशुओं का मांस मिला। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी जुनैद और चांद आलम के रूप में कराई। साथ ही बताया कि उन्होंने गोवंशीय पशु की हत्या की थी और मांस बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों तस्कर व सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पकड़े गए तस्कर सगे भाई हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मांस कहां बेचा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें