फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुरादाबाद रोड पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगेंगे स्मार्ट पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 15 वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों को लेकर बातचीत की। शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने नगर पालिका संभल क्षेत्र में मुरादाबाद रोड पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्मार्ट पोल, डबल आर्म पोल व एलईडी, दुकानों का निर्माण, विभिन्न वार्डों में सीसी रोड व नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

वहीं, नगरपालिका चंदौसी के तहत सीसी रोड, नाला निर्माण, फव्वारा चौक पर सौंदर्यीकरण व डेकोरेटिव पोल समेत स्ट्रीट वेंडिंग जोन को लेकर बातचीत की गई। वहीं, डीएम ने चंदौसी के नाला निर्माण के एस्टीमेट को लेकर निर्देश दिए। कहा कि पीडब्ल्यूडी के एई की ओर से एस्टीमेट चेक किए जाएं, जिससे जल्द प्रस्ताव हो सकें।
इसके अलावा डीएम की ओर से नगर पंचायत बबराला में पीएम श्री विद्यालय के अवशेष भाग को लोहे के जाल से ढकने आदि के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत सिरसी में पिट व वर्मी कंपोस्ट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण, सामुदायिक शौचालय पेयजल आपूर्ति के लिए पीवीसी पाइपलाइन, नरौली में डस्टबिन आदि लगवाने आदि को कहा गया। इस बीच डीएम ने सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें