फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोमांचक मैच में एसएम इंटर कॉलेज पांच रन से जीता

Wed, 01 Oct 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सीआईसी कॉलेज के मैदान पर सोमवार को जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसएम इंटर कॉलेज और हिंद इंटर कॉलेज संभल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। एसएम इंटर कॉलेज संकुल के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर हिंद इंटर कॉलेज की टीम को पांच रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


सोमवार को सीआईसी कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय अंडर - 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने किया। हिंद इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसएम इंटर कॉलेज संकुल ने आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज करन ने 15, सचिन ने 28 और तुषार ने 30 रनों का योगदान दिया।
हिंद इंटर कॉलेज संकुल के गेंदबाज शिव ने तीन और रवि ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिंद इंटर कॉलेज की टीम आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। अंपायर की भूमिका अश्विनी कुमार शर्मा ने निभाई। निर्णायक मंडल में अनिल कपूर व सचिन शर्मा रहे। इस अवसर पर चंद्रकांत यादव, चंद्रप्रकाश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें