फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश में बढ़ रहीं त्वचा से जुड़ी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा तो उपचार के कराने के लिए मरीज उमड़ पड़े। मेले में 3111 मरीजों का उपचार हुआ। इनमें सबसे ज्यादा 546 चर्म रोगी रहे। बताया गया कि बारिश के कारण त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ीं हैं।रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 38 चिकित्सकों एवं 126 पैरामेडिकल स्टाफ ने ड्यूटी की। 1158 पुरुषों, 1137 महिलाओं और 816 बच्चों का निःशुल्क उपचार किया। बुखार के 432, चर्म रोग के 546, दमा के 313, मधुमेह रोग के 128, नेत्र रोग के 133, उच्च रक्तचाप के 68 तथा अन्य रोगों के मरीजों का उपचार हुआ। बुखार को लेकर 38 मरीजों की मलेरिया तथा पांच रोगियों की डेंगू की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन

मेले में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 138 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड तथा 163 आभा आईडी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन संबंधी परामर्श और सामग्री के लिए अलग से काउंटर की व्यवस्था रही। जिलाधिकारी के निर्देश पर आशाओं ने सोर्स रिडक्सन एवं संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 484 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ने का परामर्श दिया। मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें