फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह टीमें, 17 दिन... दो सगे भाइयों की हत्या के आरोपी पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। ननिहाल से बरात में जा रहे दो सगे भाइयों का अपहरण करने के बाद हत्या करने का आरोपी 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। आरोपी की गिरफ्तारी को छह टीमें लगी हुई हैं। इसके साथ ही आसपास जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। दो बेटों की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के बेटे अमरपाल (14) व कमल सिंह (10) अपनी ननिहाल धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम मझोला गए थे। 26 नवंबर को यहां से एक बरात जानी थी। दोनों भाई अन्य लोगों के साथ पिकअप वाहन में बैठकर बरात में जा रहे थे। उसी समय बाइक से पहुंचा उनके रिश्ते का मौसेरा भाई बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम सरैरा निवासी धर्मवीर धनारी थाना क्षेत्र के मझोला से पिकअप से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पिता की ओर से 27 नवंबर को धनारी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी कि 29 नवंबर की सुबह रजपुरा थाने के ग्राम सिंघौली कल्लू के पास गन्ने के खेत से अमर पाल का शव मिला। अपहरण के 16 दिन बाद बीते शुक्रवार को धनारी थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौली के पास तालाब में कमल सिंह का शव मिला। अमर पाल की गला दबाकर तो कमल के सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी।
एएसपी के अनुसार सीसीटीवी में सबकुछ स्पष्ट हो चुका है। किशोर का शव बरामद होने के बाद एसपी ने घटना के खुलासे को पांच थानों की पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया था, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें