फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाश पुलिसकर्मी बताकर पशुशाला में घुसे, दो भैंस लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देररात करीब छह नकाबपोश बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर पशुुुशाला में घुुस गए और पशुओं की रखवाली कर रहे दो युवकों को बंधक बना लिया। जिसके बाद दो पशु खोलकर ले गए। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चोरी में घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी अबरार के मकान से कुछ दूरी पर पशुशाला बनी है। पशुशाला में 10 भैंसें थीं। मंगलवार को पशुशाला में भैंसों की रखवाली के लिए अबरार के बेटे मोहम्मद बिलाल और हिलाल सो रहे थे। देर रात नकाबपोश छह बदमाश आए और खुद को पुलिसकर्मी बताकर पशुशाला का दरवाजा खुलवाया और दोनों भाइयों को तमंचे से आतंकित कर बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
बदमाश पशुशाला में बंध रहीं तीन भैंसों को खोल लिया। बदमाशों ने दो भैंसों को पिकअप गाड़ी में लाद लिया, पर वह तीसरी भैंस को गाड़ी में लाद नहीं पाए। बाद में दो भैंसों को लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों भाइयों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घटना चोरी की है, जिसे पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर दरवाजा खुलने और लूट जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें