संभल। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। लगातार संक्रमित मरीज मिले रहे हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की भी जांच की जा रही है। जिससे संक्रमण फैल न सके। गुरुवार को छह नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3079 हो गई है। इसमें 2985 मरीज स्वस्थ हो गए। जबकि 51 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि संक्रमण से 43 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं दूसरी ओर संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने डा. सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में कोरोना की जांच की गई। कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में रहे लोगों की जांच हुई। टीम ने एंटीजन किट से 120 लोगों की जांच की। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 78 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए हैं। नमूने लैब भेजे गए हैं। इस दौरान डा. सुनील त्यागी, अंकित वर्मा, सचिन कुमार, सोनू कुमार, नितिन कुमार, विकास सैनी, हेमपाल, नौमान, हरिओम आदि मौजूद रहे। संवाद