फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रिफलेक्टर नहीं तो कहीं सफेद पट्टी गायब, कैसे रुकेंगे सड़क हादसे

विज्ञापन
संभल में मुरादाबाद मार्ग पर डिवाइडर पर लगे रेडियम पाइप इस तरह से टूटे पड़े हैं फिर कैसे रुकें हाद? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
कहीं रिफ्लेक्टर नहीं तो कहीं सफेद पट्टी गायब, कैसे रुकेंगे सड़क हादसे
विज्ञापन

अधिकारियों की बैठक तक ही सीमित हैं सड़क सुरक्षा के उपाय, हादसों का खतरा बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। सड़क सुरक्षा के उपायों की अनदेखी हो रही है। इसके चलते कोहरे के दौरान जब सड़क नजर नहीं आती है तब हादसे हो जाते हैं पर न तो इसके लिए किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जा रही है और न ही किसी से जवाब तलब किया गया है। हादसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के प्रयास सिर्फ सड़क सुरक्षा की बैठकों तक सीमित होकर रह गए हैं। इसका खामियाजा वे लोग भुगत रहे हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर सड़कों पर सफर कर रहे हैं।
वाहन चालकों का कहना है कि सड़कों पर बने डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर, सड़कों के मोड़ पर संकेतांक और सड़कों के किनारे तथा बीच में सफेद पट्टी न होने से जिले की प्रमुख सड़कों में कई स्थानों पर हादसों का खतरा कोहरे की वजह से बढ़ गया है। इसके अलावा सड़कों के किनारे खोदे गए गड्ढे भी नहीं भरवाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी से जब इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। इस विषय में उनसे बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर सात दिनों में लगवाएंगे, सफेद पट्टी के लिए नहीं है बजट
संभल। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण वीर सिंह ने कहा कि सफेद पट्टी के लिए तो बजट नहीं है। रिफ्लेक्टर लगवाने का काम सात दिनों में कराएंगे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग को जो काम करना है, उसके लिए वह अवर अभियंताओं की बैठक कर चुके हैं। एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। रिफ्लेक्टर तथा रेडियम पट्टी आदि जो सामान स्टोर में रखा है, उसे लगवा देंगे। बाकी के लिए बजट जारी होने का इंतजार करना पड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि कोहरा तो शुरू हो गया यह काम कोहरे से पहले क्यों नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि कुछ कार्य ऐसे हैं जो धनराशि न होने से अटके हुए थे। वहीं कोरोना से काम की रफ्तार प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें