फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिपाही पर खनन का ट्रैक्टर चढ़ाने के मामले में छह पर रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

Thu, 14 May 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। गांव वहीपुर में मंगलवार की सुबह खनन रोकने पहुंचे कांस्टेबल कादिर राणा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही तीन नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाही का इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। एसपी ने मामले में बिना अनुमति खनन रोकने पहुंचे भकरौली चौकी प्रभारी सदाकत अली और घायल कांस्टेबल कादिर राणा को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उपनिरीक्षक सदाकत अली व कांस्टेबल कादिर राणा गांव वहीपुर से सिरौरा काजी जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मिट्टी से भरा एक ट्रैक्टर ट्राॅली को रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन लोगों ने चालक से पुलिस वालों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के लिए कहा। इस पर ट्रैक्टर चालक ने कांस्टेबल कादिर राणा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ट्रैक्टर सवार लोग भाग निकले। पुलिस ने वहीपुर निवासी अवधेश, रामवीर और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया। जबकि वहीपुर निवासी सत्यभान, दरियाव सिंह व बबराला थाने के ग्राम कैल की मढ़ैया निवासी दुर्वेश की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला करने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें