फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरसी स्ट्राइकर ने हुसैन क्लब को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। जवाहर लाल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर शुरू हुए किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सिरसी स्ट्राइकर और हुसैन क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें सिरसी स्ट्राइकर ने हुसैन क्लब को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मैच का टॉस सिरसी स्ट्राइकर के कप्तान सनी ने जीतकर हुसैन क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। हुसैन क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट पर 123 रन बनाए। हुसैन क्लब की ओर से हुसैन ने 24 रन, अंबर ने 16 रन और सलमान ने 15 रन बनाए। सिरसी स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयान, बॉबी और आशू ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सिरसी स्ट्राइकर ने 13 ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया। सिरसी स्ट्राइकर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जमा ने 48 रन, आलम ने 43 रन और आशू ने 18 रन बनाए। आलम मैन ऑफ दा मैच रहे। अंपायर की भूमिका फैजान और जैद ने निभाई। कमेंट्री ताहिर अब्बास ने की। स्कोरर मोहम्मद आजम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें