फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अटेवा की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा की बहजोई ब्लॉक कार्यकारिणी गठन को लेकर बबराला रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों व कर्मचारियों के भविष्य को लेकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि सरकार शिक्षकों से शिक्षण कार्य के अलावा अन्य कार्य भी कराती है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। जिला महामंत्री नईमुद्दीन अली ने बताया कि अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के विरोध में आंदोलन चला रहे हैं। उन्होंने एनपीएस व यूपीएस योजनाओं को कर्मचारियों के लिए नुकसानदेह बताया।
मंडल कोषाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता को लेकर सरकार ने शिक्षकों के भविष्य व सुरक्षा पर ठोस निर्णय नहीं लिया है। बैठक में आगामी तीन मई को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में सहभागिता का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उमेश यादव, अरुण चौधरी, अविनाश कुमार, सुरेश सिंह, अरमान खान, राहुल यादव, नरेश कुमार, अश्वनी सोनी, विधान चंद त्रिपाठी, अमित कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, सुधीर कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


जसपाल बने अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदीप बने मंत्री
बहजोई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की ओर से ब्लॉक बहजोई समेत जिला कार्यकारिणी के दो पदों के लिए पदाधिकारियों के मनोनयन की घोषणा की। इसके तहत जसपाल सिंह को बहजोई ब्लॉक का अध्यक्ष व प्रदीप कुमार को मंत्री बनाया गया। वहीं, हरिओम यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा, जिला स्तरीय कार्यकारिणी में चौहान सिंह को जिला प्रवक्ता व उमेश यादव व अरमान खान को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वहीं, अरुण चौधरी को ब्लॉक पवांसा व कैसर अब्बास को ब्लॉक संभल का कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें