सिरसी। सिरसी में चल रहे किंग मेकर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सिरसी स्ट्राइकर क्लब और किंग मेकर क्लब के बीच खेला गया। इसमें सिरसी स्ट्राइकर ने किंग मेकर को 72 रनों से हराया।
सिरसी स्ट्राइकर के कप्तान सनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 175 रन बनाए। इसमें हसन आलम ने 55 रन, कदीर मुस्तफा ने 30 रन और आजम नजर ने 36 रन बनाए। किंग मेकर के गेंदबाज दानिश वारसी ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग मेकर 17 ओवर में 103 रन पर आल आउट हो गई। किंग मेकर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फैजान ने 27 रन और दानिश वारसी ने 18 रन बनाए। सिरसी स्ट्राइकर के गेंदबाज बाबू अब्बास ने 3 विकेट और कुमैल नजर ने 2 विकेट लिए। हसन आलम प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच श्री लंका और हुसैन क्लब के बीच खेला गया।
जिसमें श्रीलंका ने हुसैन क्लब को 59 रन से हराकर जीत दर्ज की। श्री लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। श्री लंका की ओर से शबी ने 60 रन, मोनिस और शीबू ने चौदह चौदह रन बनाए।
हुसैन क्लब के गेंदबाज हुसैन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हुसैन क्लब 15.1 ओवर में 87 रन पर आल आउट हो गई। हुसैन क्लब की ओर से मोहम्मद जमां और और अब्बास ने 15-15 रन बनाए। शबी प्लेयर ऑफ दा मैच रहे।