फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: देशव्यापी बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई

Fri, 24 Apr 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीनियर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नगर के मोहल्ला हल्लूसराय में बैठक हुई। इसमें 20 मई को प्रस्तावित देशव्यापी केमिस्ट बंद को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

कहा गया कि यह आंदोलन केवल व्यापार का नहीं, बल्कि केमिस्ट समाज के सम्मान, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है। जिला महामंत्री नवनीत कुमार शर्मा ने कहा जब-जब हमारे अस्तित्व और सम्मान पर चुनौती आई है, तब-तब केमिस्ट समाज ने एकजुट होकर इतिहास रचा है। 20 मई का बंद हमारी एकता, आत्मसम्मान और हक की लड़ाई का प्रतीक बनेगा। यदि हम आज संगठित होकर नहीं खड़े हुए, तो आने वाला समय हमारे लिए कठिन हो सकता है। इसलिए हर केमिस्ट साथी का कर्तव्य है कि वह इस बंद को पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ सफल बनाए। निर्णय लिया गया कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा, अधिक से अधिक केमिस्ट साथियों को जोड़ा जाएगा तथा प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
सुमित वार्ष्णेय, महावीर मोगिया, अंकुर माहरोत्रा, प्रदीप रस्तोगी, प्रवीण वार्ष्णेय, मोहम्मद शम्सी, कौशल वार्ष्णेय, विशाल पाठक, अनिल कुमार, राजीव रस्तोगी, मुजम्मिल चौधरी आदि रहे। अध्यक्षता अमित कुमार अग्रवाल ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें