सिरसी। रेलवे ग्राउंड पर चल रहे सिरसी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल में शुक्रवार को नेता मुसाहिब क्लब और सिरसी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें नेता मुसाहिब क्लब ने सिरसी स्पोर्टिंग को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
टॉस नेता मुसाहिब क्लब के कप्तान जमाल ने जीत कर सिरसी स्पोर्टिंग क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। सिरसी स्पोर्टिंग क्लब की शुरूआत रही। क्लब के तीन विकेट जल्द ही गिर गए। जिससे टीम दबाव में आ गई। 9.2 ओवर में ही 80 रन पर टीम आलआउट हो गई। टीम की ओर से कसीम ने 28 रन, कैफ ने 11 रन, शबी ने नाै रन, रजा ने छह रन, फिरोज खान और रईस ने सात-सात रन बनाए। नेता मुसाहिब क्लब के गेंदबाज रफ्फन ने तीन विकेट, अजीम ने तीन विकेट और फाजिल अब्बास ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेता मुसाहिब क्लब ने पांच ओवर में ही आठ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। नेता मुसाहिब क्लब के रफ्फन ने 42 रन, साहिल ने 29 रन और अली नकी ने आठ रन बनाए। सिरसी स्पोर्टिंग के गेंदबाज जहीर अब्बास और फिरोज खान ने एक-एक विकेट लिया। रफ्फन मैन ऑफ द मैच रहे। एम्पायर की भूमिका रौनक और अरगान ने निभाई। स्कोरर मोहम्मद आजिम और औन अब्बास रहे। कमेंट्री जौहर अब्बास ने की।