फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके 37,940 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर तहसील स्तर पर 37,940 मतदाता प्रपत्र पूरे न होने के कारण वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सके। निर्वाचन कार्यालय से वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए निर्वाचन कार्यालय में चार केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे 11 लोगों में से कोई भी व्यक्ति अपने कागज आरओ के पास जमा नहीं कर सका। नतीजा यह कि इनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सकेगा। बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया गुन्नौर तहसील में कुल 3,24,062 के सापेक्ष 37,940 मतदाताओं के कागज पूरे न होने के कारण इन लोगों का नाम एसआईआर की वोटर लिस्ट में जुड़ने से वंचित रह गए हैं।
अब वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए निर्वाचन कार्यालय से मतदाताओं को सूचना देकर कागजात की मांगे गए हैं। लोगों को वोटर लिस्ट में सम्मिलित करने के लिए ब्लॉक रजपुरा, गुन्नौर, जुनावई एवं गुन्नौर तहसील पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को नियुक्त कर बैठाया गया है।
विज्ञापन

जुनावई ब्लॉक मुख्यालय पर वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए कागज एकत्र करने बैठे सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अंकित कुमार के पास बुधवार को 11 लोगों ने पहुंचकर अपनी बात रखी। अधिकारी के द्वारा कागज मांगने पर मतदाता कागज जमा नहीं कर सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें