चंदौसी के गांव सरथल स्थित कस्तूरबा विद्यालय में बाल संसद गठन की प्रक्रिया में भाग लेती छात्राए
चंदौसी। गांव सरथल के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बुधवार को मीना दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल संसद का गठन किया गया, जिसमें सिमरन को प्रधानमंत्री चुना गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद के गठन से हुई, इसमें निर्वाचन प्रक्रिया को समझाने के लिए ईवीएम से चुनावी प्रक्रिया की गई। चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त कर कुमारी सिमरन को बाल संसद की प्रधानमंत्री चुना गया। साथ ही, विभिन्न विभागों के मंत्री पद पर भी छात्राओं का चयन हुआ। इनमें सोनिया-शिक्षा मंत्री, प्रिंसी-स्वास्थ्य मंत्री, साक्षी पर्यावरण-मंत्री, दीक्षा-खेल मंत्री, शिवानी-सांस्कृतिक मंत्री, राबिया-अनुशासन मंत्री और उमा भारती-भोजन मंत्री बनीं। इस अवसर पर शिवानी और दीक्षा और नंदिनी ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर वार्डन संगीता चौधरी ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर प्रतिभा रानी, नीतू पोशवाल, सुनीता यादव, मीनाक्षी, गरिमा गौड़, रखसंदा, आफरी आदि मौजूद रहीं। संवाद