फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका मैदान में 6 से शुरू होगा श्री रामलीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका मैदान में श्री रामलीला मंचन के आयोजन के लिए श्री रामलीला कमेटी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ मिलकर मैदान की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही अधिशासी अधिकारी सेे मैदान को समतल व साफ-सफाई कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर हिंदू सभा के नेतृत्व में श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय गुप्ता पॉली व प्रबंधक अनुराग गुप्ता ने श्रीराम लीला मंचन के आयोजन के लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह से वार्ता की। साथ ही आयोजन के लिए मैदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी से मैदान को समतल कराने, शौचालयों की व्यवस्था, मंचन के समय प्रांगण को सैनिटाइज कराने व साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर वार्ता की।
इसमें अधिशासी अधिकारी ने सभी व्यवस्थाओं को सुचारुकराने का आश्वासन दिया। नगर हिंदू सभा के महामंत्री शोभित गुप्ता ने बताया कि श्री रामलीला मंचन का आयोजन 6 अक्टूबर से शुरू होगा। यह आयोजन 14 दिन तक चलेगा। इसमेें श्री रामलीला मंचन, शोभा यात्राएं व दशहरा मेला पर्व का आयोजन किया जाना है। कमेटी के व्यवस्थापक पूरन त्यागी ने बताया कि धार्मिक आयोजन के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें