फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्रीराम ने किया ताड़का-सुबाहू वध, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
धनारी के गांव भकरौली में रामलीला का मंचन करते कलाकार: स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
धनारी। भकरौली के नुमाइश ग्राउंड में चल रही रामलीला के तीसरे दिन रविवार रात कलाकारों ने ताड़का और सुबाहू वध का प्रभावी मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान जैसे ही भगवान राम ने अपने बाण से ताड़का और सुबाहू का वध किया, वैसे ही पूरा पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक चली रामलीला में दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

बाहर से आए कलाकारों ने रामलीला के पहले मंचन में दिखाया कि ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से आज्ञा लेकर बाल स्वरूप भगवान राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। यज्ञ प्रारंभ होते ही राक्षसी ताड़का और सुबाहू उसमें विघ्न डालने आ जाते हैं। तब भगवान राम उन पर बाण छोड़कर दोनों का वध कर देते हैं। अगले मंचन में दिखाया कि भगवान राम और लक्ष्मण ने गौतम ऋषि के आश्रम पहुंचकर अहिल्या का उद्धार किया। पाषाण रूप में बैठी अहिल्या प्रभु चरणों का स्पर्श पाकर मुक्त हो गईं और उन्होंने भगवान राम के दर्शन को अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया। इस अवसर पर राम रईस यादव, नेत्रपाल यादव, रामवीर यादव, विजय सिंह यादव, अतर सिंह यादव, मुंशी गिरी, कृष्ण कुमार, तरुण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें