फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूमधाम से मनाया श्री अक्रूर जी महाराज का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। वैश्य एकता समिति की ओर से शुक्रवार को श्री अक्रूरजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने गायों की पूजा की और उन्हें चारा खिलाया। साथ ही अक्रूरजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संभल गेट स्थित गोशाला में गो सेवा कर की गई। यहां समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गायों को चारा खिलाकर सेवा की। इसके बाद गणेश मेला रोड स्थित भोलेनाथ भवन में अक्रूरजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैश्य एकता समिति के संरक्षक मौसम गुप्ता, सुभाष वार्ष्णेय भोलेनाथ और विपिन बालाजी ने अक्रूरजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
समिति अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने कहा कि अक्रूरजी महाराज वैश्य समाज के आराध्य एवं कुल प्रवर्तक माने जाते हैं। उन्होंने समाज के उत्थान और धर्म की रक्षा के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनका उल्लेख पौराणिक और ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अजय वार्ष्णेय, कौशल किशोर वंदेमातरम, आकाश वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, डॉ. दिशांत गुप्ता, मयंक वार्ष्णेय, प्रखर गर्ग, मोहित बंसल, चर्चिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, प्रथम वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें