फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कैलादेवी सीएचसी में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी, रात में इमरजेंसी सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। तहसील के कैलादेवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी है। इससे मरीजों को उपचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोग इलाज और दवा के लिए इसी केंद्र पर निर्भर हैं। मजबूरन जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। इमरजेंसी सेवाएं रात में ठप रहती हैं। हादसा होने पर जिला अस्पताल लेकर पुलिस जाती है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा केंद्र पर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हालांकि, चिकित्सकों की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से कई बीमारियों के मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पाता। वर्तमान में स्टाफ नर्स रीना देवी प्रसव कराने के साथ ही एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगाती हैं। डॉ. शेख शहवाज दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। फार्मासिस्ट के पद पर सुशील यादव तैनात हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष कुमार ही इस सीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर हैं। जो फिलहाल बीमार चल रहे हैं।
एक्सरे मशीन उपलब्ध लेकिन लगी नहीं
सीएचसी के प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में नई एक्सरे मशीन आ चुकी है, हालांकि यह मशीन अभी तक लगी नहीं है। इसके लगने के बाद ही मरीजों के एक्सरे हो सकेंगे। फिलहाल एक्सरे की जरूरत जिस मरीज को होती है उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी प्रभारी का दावा है कि जल्द ही मशीन को चालू कराया जाएगा। जिससे मरीजों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी और सुविधाएं
डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। यहां एमबीबीएस डॉक्टर के साथ ही सर्जन की तैनाती भी होनी चाहिए। जिले में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी के कारण कई स्थानों पर ऐसी समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सरकार की ओर से सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विशेषज्ञ की तैनाती हो तो मिलेगा बेहतर उपचार
सीएचसी प्रभारी ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती हो जाए तो मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा। इससे आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। फिलहाल गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है।


रात को नहीं मिल पाता मरीजों को इलाज
सीएचसी की बिल्डिंग में ही कैलादेवी थाना संचालित होता है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि रात के समय यदि हादसा हो जाता है तो घायल को जिला अस्पताल भेजना पड़ता है। सीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं नहीं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें