संभल में बाजार में खुली दुकानें और सड़क पर आते-जाते लोग।
- फोटो : संभल
संभल। जुमे की नमाज और कोर्ट में सुनवाई के दौरान शुक्रवार को संभल छावनी बना रहा। इस दौरान बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई तो दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि मुख्य मार्ग पर ज्यादातर दुकानें खुली दिखाई दीं।
जुमा नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट था। ऐसे में आशंकित दुकानदार सुबह से अपनी दुकानों पर नहीं पहुंचे। जब जुमे की नमाज अदा हो गई तो कुछ ने दुकानों को खोला। जुमा नमाज के बाद शहर में कमिश्नर, डीआईजी ने डीएमए और एसपी के साथ पैदल मार्च भी किया। दुकान खोलने का आह्वान भी किया गया। जिससे शहर में कारोबार अपनी रफ्तार पर लौट सके।डीएम ने बताया कि दुकानदारों से लगातार संवाद किया जा रहा है। इसका असर भी है। बाजार में शुक्रवार को जरूर कुछ दुकानें बंद रहीं लेकिन दोपहर बाद ज्यादातर खुल गईं। शनिवार से शहर का बाजार अपनी पुरानी रौनक में लौटेगा। कारोबार भी रफ्तार पकड़ेगा।