फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी रंजिश को लेकर दुकानदार को पीटा, सामान भी फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान में पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान का सामान फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित दुकान के भाई की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान निवासी हजमत अली पुत्र शौकत अली की मोहल्ला लक्ष्मण गंज में सिमई व खजरे आदि की दुकानें है। बृहस्पतिवार की शाम हजमत अली अपनी दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले के तीन युवक पहुंचे और दुकानदार से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी और दुकान में रखा सामान बाहर फेंक दिया। शोर शराबा होने पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
इसके बाद आरोपी फर ार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी तीन युवकों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर तीनों युवक दुकान पर आए थे। घटना की तहरीर पीड़ित दुकानदार के भाई उस्मान की ओर से कोतवाली में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें