फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दान के भूसे से निराश्रित गोवंशों का पेट भरने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भूसे के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं सरकार दान के भूसे से निराश्रित पशुओं के भरण पोषण की तैयारी कर रही है। शासन के आदेश पर जिले के अधिकारियों को करीब 33 हजार क्विंटल भूसा जुटाने के निर्देश हैं। यह भूसा अधिकारियों को विभिन्न माध्यमों से दान में जुटाना होगा। शासन के आदेश के बाद भूसा दान कराने के लिए अधिकारियों की टीम दौड़ लगा रही है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। किसान इन दिनों फसल को खेत से काटने के साथ उसको थ्रेसरिंग कराके घर पहुंचाने में जुटे हैं। जिला प्रशासन ने भी जिले में संचालित होने वाली गोशालाओं में रखे गए करीब 13 हजार गोवंशों के भूसे की व्यवस्था कराने के लिए जिले की हरेक ग्राम पंचायत से दान कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक पशुपालन विभाग व जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. तेजवीर सिंह यादव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागों से दान में भूसा एकत्र कराने की अपेक्षा की है। हालांकि लक्ष्य करीब 80 क्विंटल तक का है, पर जितना ज्यादा से ज्यादा होगा, उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक के साथ-साथ लेखपाल एवं पशु चिकित्सक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूसा दान कराने का लक्ष्य मिलने के साथ ही जिला स्तरीय अफसरों ने प्रत्येक ग्राम पंचायत से भूसा को दान कराए जाने की प्लानिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें