फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिल्पी वार्ष्णेय के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरायतरीन में स्थित त्रिवेदी प्रकाश के कंपाउंड में इंडिया क्वींस ग्रुप की ओर से हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सावन के गीत एवं मल्हार से की गई। वन मिनट गेम शो, बूझो तो जाने आदि खेल खेले गए। इस बीच शिल्पी वार्ष्णेय को तीज क्वीन चुना गया। उन्हें ताज पहनाया गया। महिलाओं ने तीज क्वीन को विभिन्न उपहार दिए एवं झूला झुलाया। महिलाओं ने तीज क्वीन के साथ डांडिया नृत्य किया। इस दौरान सोनल आर्य, शालिनी वार्ष्णेय,अंजू वार्ष्णेय, मोना वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, रेखा वार्ष्णेय,आरती शशांक, नीता वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय आदि रहीं। संचालन शिखा प्रकाश ने किया। संवाद
विज्ञापन

000000


महिलाओं ने नृत्य कर गाए सावन के गीत
संभल। अग्रवाल सभा संभल की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम सपना अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मीनाक्षी, सोनल, रुचि, प्रिया, चांदनी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। शालिनी, राधा और किरन ने सावन के गीत गाए। तीज क्वीन रागिनी अग्रवाल चुनी गईं। इस दौरान मोना सिंघल, नीरा गर्ग, रजनी, संध्या, नेहा, चारू, मीना, किरन आदि रहीं। संवाद
000000000

बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर मन मोहा
संभल। संभल में महिला आर्य समाज की ओर से छोटे आर्य समाज मंदिर में हरियाली तीज कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सभासद चंचल गुप्ता रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कई महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें