फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोटरी क्लब के तीज महोत्सव में ताज क्वीन बनीं सुरभि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोटरी क्लब चंदौसी भारत की हरियाली तीज के उपलक्ष्य में नए सत्र की पहली बैठक सीता रोड की एक धर्मशाला में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई। प्रतियोगिता में ताज क्वीन का खिताब सुरभि कृष्ण को मिला।महिला सदस्यों ने तीज के गीतों की छटा बिखेरी। साथ ही, हाऊजी, वन मिनट सहित अन्य गेम्स का सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। इसके अलावा लोक गीतों पर महिलाओं ने नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। इस बीच ताज क्वीन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भाग लिया। सभी सदस्यों ने ताज क्वीन को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर चूड़ी, बिंदी, नेल पॉलिश आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर क्षमा अग्रवाल, अंजलि चौधरी, पूनम अग्रवाल, श्वेता, कोमल, भावना, नेहा, मोनिका, पायल, सरिता, गौरी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन


सावन के गीतों पर थिरकीं महिलाएं
चंदौसी। आवास विकास कॉलोनी स्थित तुलसी पार्क में महिलाओं ने ढोल और मजीरे की थाप के साथ तीज व सावन के गीत गाए। इस दौरान महिलाओं ने गीतों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर मोनिका, किरन शर्मा, मंजू शर्मा, शिवान्या शर्मा, रचना सक्सेना, प्रीति, रीता, कामिनी, देवकी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें