श्री कल्किधाम पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती
- फोटो : श्री कल्किधाम पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती पहुंचे। पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शंकराचार्य का स्वागत किया। उज्जैन महाकालेश्वर से पधारे पुरोहितों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। स्वागत के बाद शंकराचार्य ने कूर्म शिला के दर्शन कर पुष्प अर्पित किए। वहीं, दूसरी ओर विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार भी श्री कल्कि धाम पहुंचे। उन्होंने भी कूर्म शिला का दर्शन-पूजन किया एवं शिलादान की।
शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया गया। पादुका पूजन विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, हरिद्वार विधायक उमेश कुमार, अजय सिंघल, पूजा अग्रवाल, ललिता त्यागी ने किया। इस अवसर पर हेमंत, प्रणीत गुप्ता, परमेश्वर लाल सैनी, दुष्यंत, राजेश सिंघल, प्रतुल यादव, अंजलि चाहल आदि मौजूद रहीं। संवाद