फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना फिटनेस दौड़ रहे सात स्कूली वाहनों का चालान, एक सीज

Fri, 25 Jul 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार केा चंदौसी मार्ग पर स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रशासन अमिताभ चतुर्वेदी और पीटीओ योगेंद्र यादव ने बिना फिटनेस दौड़ते मिले सात स्कूली वाहनों का चालान कर दिया, जबकि एक सीज कर दिया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अनफिट के साथ ही कागजों में कमी पाए जाने पर सात स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज करने की कार्रवाई की। कहा कि बिना फिटनेस से स्कूली बसें सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर 67 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इनमें हेलमेट और बेल्ट नहीं लगाने, मोबाइल पर बात करने, रांग साइड चलने, ओवरलोड माल परिवहन करने से संबंधित वाहन रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें