फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फटने से दो परिवार के सात लोग झुलसे

विज्ञापन
संभल के दीपा सराय में धूं-धूंकर जलता ट्रांसफार्मर। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के खग्गूसराय में शनिवार की रात विद्युत ट्रांसफार्मर फट गया। इसके फटने से आसपास के क्षेत्र में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर सवा घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में दो परिवारों के सात लोग झुलस गए। सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर गंभीर देख चिकित्सक ने सभी को मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर सांसद प्रतिनिधि और विधायक जियाउर्रहमान वर्क मौके पर पहुंचे। विद्युत निगम पर लापरवाही
का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की मांग उठाई। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गूसराय में नियारियों वाली मस्जिद के निकट एक विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। शनिवार रात यह ट्रांसफार्मर धमाके साथ फट गया। ट्रांसफार्मर का तेल फैलने से आग लग गई। इससे मलिक पुत्र जर्रार हुसैन और चांद मियां पुत्र मोहम्मद नबी, हदीस पत्नी मोहम्मद नबी, चांद मियां की पत्नी आसमां और उनके तीन बच्चे अहमद, आनिया और बुशरा झुलस गए। फलिहाल सभी का इलाज मुरादाबाद जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी ओर मोहल्ला खग्गूसराय में 25 घरों में रहने वाले लोगों को पूरी रात बिना बिजली के बितानी पड़ी। सोमवार सुबह आठ बजे विद्युत निगम की टीम ने ट्रांसफार्मर को बदला, तब बिजली सप्लाई सुचारू हुई।
गैस न निकलने के कारण फटा ट्रांसफार्मर
संभल। संभल के अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर के अंदर फाल्ट हुआ था। इससे अंद ही अंदर काफी ऊष्मा उत्पन्न हो गई। ट्रांसपार्मर की प्रेशर रिलीज वॉल चोक हो गई और गैस को बाहर निकलने के लिए जगह नहीं मिली। इसके चलते ट्रांसफार्मर फट गया और उसके अंदर का तेल फैलने से आग लग गई। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक क्षेत्र में दूसरा ट्रांसपार्मर रख दिया गया। संवाद
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर विधानसभा और लोकसभा में उठेगा मुद्दा
संभल। खग्गूसराय के नियारयों मोहल्ले पहुंचे सांसद प्रतिनिधि और कुंदरकी से विधायक जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। अफसोस यह है कि बकरीद के मौके पर सात लोग झुलस गए। जिलाधिकारी और निगम के एमडी से दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की जाएगी। कार्रवाई न होने पर विधायक और सांसद ने इस मुद्दे को सदन में उठाने का दावा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें