संभल। गुरुवार को जिले में कोरोना संक्रमित सात मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1646 हो गई है। राहत की बात यह है कि 1620 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में कुल 26 सक्रिय मरीज हैं। इसमें भी 16 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि संक्रमण जिले में काबू हो गया है। लापरवाही बरतने पर ही खतरा बढ़ेगा। इसलिए भीड़ में जाने से बचें और कोरोना से बचाव का टीकाकरण भी कराएं। जिससे खतरे को कम किया जा सके।