फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने पर सेल्समैन ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 25 Aug 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतान नहीं होने पर शराब की दुकान में सेल्समैन ने मंगलवार की रात किसी समय ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। उसका शव भैतरी रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक  युवक की शादी पांच साल पहले हुई थी। संतान न होने की वजह से परेशान रहता था और शराब पीने लगा था।  परिजनों में युवक की मौत के बाद से कोहराम मचा  हुआ है।

सुबह सात बजे भैतरी रेलवे फाटक पर एक युवक का शव पड़ा मिला था। आसपास के लोगों ने बनियाठेर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष विनय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास से एक मोबाइल मिला। मोबाइल में मौजूद नंबर पर संपर्क किया तो शव की शिनाख्त टिंकू (25) पुत्र महेश निवासी हनुमान गढ़ी के रूप में हुई।
विज्ञापन


टिंकू के भाई रिंकू शर्मा ने बताया कि वह मंगलवार की रात भैंतरी गांव में मंदिर पर भजन कीर्तन में शामिल होने गया था। रात में बिना बताए मंदिर से आ गया। परिजनों ने बताया कि टिंकू की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। पांच वर्षों में कोई संतान नहीं होने के कारण टिंकू मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। 
विज्ञापन



इस दौरान टिंकू को शराब की लत लग गई। टिंकू नशे में चूर रहने लगा। वह कई-कई दिन घर भी नहीं आता था। आशंका है कि मंगलवार की रात मंदिर से आकर टिंकू ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टिंकू के ट्रेन से कटने के बाद मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों में टिंकू की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें