फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया के स्वागत को सजी चंदौसी

Thu, 25 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
चंदौसी के आरआरके स्कूल में कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में कृष्ण मंदिरों की संख्या करीब दौ सौ है, शायद यही कारण है कि चंदौसी को मिनी वृंदावन कहा जाता है। जन्माष्टमी पर यहां की छटा देखते ही बनती है। हर गली और हर चौराहे पर उल्लास दिखता है, हर मुहल्ले में गोविंदा दिखते हैं। जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए मिनी वृंदावन अपने रंग में रंग चुका है।

 बुधवार को दिन भर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में श्रद्घालु जुटे नजर आए। आकर्षक रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। भव्य झांकियां बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में छोटे बड़े मिलाकर करीब दो सौ मंदिर हैं। इन मंदिरों की भव्यता और धार्मिक आयोजनों से चंदौसी को मिनी वृंदावन का नाम मिला हुआ है। प्राचीन और श्री वेणुगोपाल मंदिर, सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर समेत 10 मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव समारोह मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें