फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ितों ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दबंगों की प्रताड़ना से तंग आकर दो पीड़ित व्यक्तियों ने देश के राष्ट्रपति से परिवार के साथ इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित व्यक्तियों ने इसके लिए राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि आए दिन दबंगों की प्रताड़ना और पुलिस कर्मचारियों की अभद्रता से आजिज हैं। जीना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में जीवन लीला समाप्त करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। इसलिए अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भालेबाज खां निवासी नन्हें पुत्र गजराम और मुन्नालाल पुत्र रमचंदी ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि वर्ष-2009 में अलग-अलग आवासीय भूखंड भालेबाज खां में क्रय किए थे। इसमें आने-जाने के लिए चार फिट चौड़ा रास्ता दिया गया था। लेकिन अब कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन रास्ते को तंग कर निर्माण कराना चाहते हैं। आए दिन झगड़ा करते हैं।
पुलिस से हमसाज हैं इसलिए पुलिस भी कुछ नहीं करती। कोर्ट से निषेधाज्ञा का आदेश लिया गया तो निर्माण कार्य पर लगाम जरूर लगा लेकिन दबंगों की प्रताड़ना जारी है। जीना दुश्वार हो गया है। इसलिए परिवार के साथ अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें