फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाले ईंट-भट्ठों को कार्रवाई कर बंद कराएं:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार में प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को तीन बजे से आयोजित की गई बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि जिले भर में शराब की दुकानों को नियमित चेक किया जाए। शराब की दुकानों पर तय रेट से अधिक में बिक्री न होने पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट व हेलमेट को लेकर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जाए। पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर चेकिंग करते समय अधिकारी घटतौली पर विशेष ध्यान दें। साथ ही बाजारों में पहुंचकर दुकानों को भी नियमित चेक किया जाए।
वहीं डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर ईंट-भट्ठों पर चेकिंग करने की बात कही। कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले ईंट-भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई कर तत्काल बंद कराएं। अवैध खनन के खिलाफ भी सख्ती बरती जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर रामकेश धामा, जिला सूचना अधिकारी बृजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें