फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहन का अपमान देख क्रोधित हुआ लंकापति रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। गांव भुलावई में बुधवार रात चल रही रामलीला में श्रीराम और सूर्पनखा संवाद का मंचन किया गया। इसमें सूर्पनखा के विवाह प्रस्ताव ठुकराने से लेकर लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक-काटने तक की लीला का प्रदर्शन हुआ। रावण के क्रोधित होने तक के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ पंचवटी में कुटिया में बैठे थे। तभी रावण की बहन सूर्पनखा अपना रूप बदलकर वहां पहुंची। उसने श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम के मना करने पर वह क्रोधित हो गई। सूर्पनखा माता सीता की ओर झपटी।
इस पर लक्ष्मण ने कृपाण से उसकी नाक और कान काट दिए। इसके बाद सूर्पनखा रोती-बिलखती लंका पहुंची और अपने भाइयों खर-दूषण को पूरी घटना बताई। खर-दूषण बदला लेने पंचवटी पहुंचे, जहां श्रीराम ने उनका वध कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्पनखा रावण के दरबार में पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। बहन की हालत देखकर रावण क्रोध से भर गया। उसने बदला लेने के लिए अपने मामा मारीच के पास जाने का निर्णय लिया। इस मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

राजेश कुमार शर्मा, राजू मौर्य, राजपाल मौर्य, सुधाकर मौर्य, लीलाधर मौर्य, वेद प्रकाश शर्मा, बाबू सिंह और अनीता सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें