फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर कड़ी रही सुरक्षा, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

विज्ञापन
जामा म​स्जिद से नमाज पढ़कर आते नमाजी। - फोटो : जामा म​स्जिद से नमाज पढ़कर आते नमाजी।
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा हुई है। पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात रहे। एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जुमा नमाज के दौरान ड्रोन से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इसके बाद से ही लगातार सतर्कता बरती जा रही है। यह सुरक्षा जुमे की नमाज के लिए बढ़ा दी जाती है। एएसपी ने बताया कि प्रत्येक जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा एहतियाती तौर पर बढ़ाई जाती है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें